67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानियां आस्ट्रेलिया रवाना, न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने रात 10 बजे  नई दिल्ली से सिडनी के लिए रवाना हो रहे हैं। इस सम्मेलन में भाग लेने उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा सचिव विधान सभा यशपाल शर्मा भी जा रहे हैं।

इस सम्मेलन में देश के सभी राज्य विधान मण्डलों  के पीठासीन एवं उपपीठासीन अधिकारी तथा जिन राज्यों में विधान परिषद है, के पीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। इनमें केन्द्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होंगे।इस सम्मेलन में राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विशेष रूप  से उपस्थित रहेंगे।

कुलदीप सिंह पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन 2 के संयोजक भी हैं जिसमें हिमाचल सहित पाँच राज्य शामिल हैं। कुलदीप सिंह पठानियां 5 से 8 नवम्बर तक इस सम्मेलन के लिए  आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानियां अलग – अलग समय पर चर्चा के  लिए चयनित 3 महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन के दौरान अपना सम्बोधन भी देंगे।

सम्मेलन उपरान्त कुलदीप सिंह पठानियां तीन देशों क्रमश: न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। अध्ययन प्रवास के दौरान कुलदीप सिंह पठानियां इन देशों की राजनीतिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था का गहन अध्ययन करेंगे तथा सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।

विदेश जाने से पूर्व पठानियां ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है जिससे पूरा विश्व एक मंच पर एकत्र होगा तथा सदभावना, वैश्विक विचारधारा तथा एकता व शांति का महासंगम देखने को मिलेगा। पठानियां ने कहा कि इस  तरह के आयोजन ही पूरे विश्व को एक मंच पर ला सकते हैं जबकि सभी देशों के हर राज्य से चुने हुए प्रतिनिधि अपने सम्बोधन के माध्यम से जहाँ विश्व में शांति व एकता का सन्देश देने की कोशिश करेंगे वहीं अपने – अपने दृष्टिकोण  से पूरे विश्व समुदायों को भी अवगत करवाने का प्रयास करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानियां के साथ प्रवास के दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव भी साथ में रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...