500 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल.

--Advertisement--

Image

नयनादेवी (सुभाष):

कोट कहलूर थाना के अंतर्गत गलुआ गांव के पास एक कार करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। मृतक की पहचान भाग सिंह (55) पुत्र हरी राम निवासी गांव स्वाणा व घायलों की पहचान सागर चंद(44) व चालक होशियार सिंह निवासी गांव स्वाणा तहसीन श्री नयनादेवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को भाग सिंह, सागर चंद व होशियार सिंह कार में सवार होकर अपने घर स्वाणा जा रहे थे। कार को होशियार सिंह चला रहा था। रास्ते में गलुआ नामक गांव के पास पहुंचने पर चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भाग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर चंद व होशियार सिंह घायल हो गए, जिन्हें घवांडल अस्पताल पहुंचाया गया।

सागर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने उसे आंनदपुर अस्पताल रैफर कर दिया जबकि कार चालक होशियार सिंह की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने भाग सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...