ट्रक व ट्राले में जोरदार टक्कर, 2 घायल

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

जिला कांगड़ा के देहरा के तहत बनखंडी से करीब 2 किलोमीटर दूर सीरा दा भरो में गत रात्रि एक ट्रक और ट्राले में हुई टक्कर हो गई, जिसमें ट्राला सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक शाहपुर से पटियाला की तरफ जा रहा था कि सीरा दा भरो के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। इससे ट्राले में सवार 2 लोग मुकेश कुमार तथा रितेश कुमार निवासी बलोल तहसील बड़ोह बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए एम्बुलैंस द्वारा टांडा अस्पताल ले जाया गया जहां से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। ट्राले की तेज रफ्तार हादसे का कारण बताया जा रहा है। डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...