4 फरवरी से लापता व्यक्ति की हत्या, गाड़ी के चालान ने खोला मर्डर का राज

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ – एस पी क्यूलो मथास

4फ़रवरी से लापता किन्नौऱ के तेलंगी गांव के 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी राज कुमार निवासी पूह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है, तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी 

गौरतलब है कि 5 फरवरी को तेलंगी निवासी सुदर्शन ने रिकांगपिओ थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पिता खेम राज (54) चार फरवरी से लापता है।

बेटे ने बताया कि पिता किसी काम से रिकांगपिओ में बैंक गए थे,परन्तु वह घर वापिस नहीं लौटे। हत्या की आशंका के चलते एसपी किन्नौर विवेक चहल ने एक टीम का गठन किया। टीम ने बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी।

गाड़ी के चालान ने खोला हत्या का राज 

पुलिस ने जब छानबीन शूरू की तो पाया कि 4 फरवरी को तेलंगी निवासी के वाहन का चालान हुआ था। चालान के समय का सीसीटीवी फुटेज निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि खेम राज की कार को राज कुमार (आरोपी) चला रहा था। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और उसकी लोकेशन को खंगाला। आरोपी की लोकेशन शिमला की तरफ जाते हुए पाई गई।

किन्नौर पुलिस ने गोपनीय तरीके से मामले की सूचना शिमला पुलिस को दी। साथ ही आरोपी की फोटो भी साझा की। हलाकि आरोपी शिमला पुलिस की नज़रों में नहीं आया और चंडीगढ़ की ओर निकल गया।

चंडीगढ़ पुलिस की मदद से आरोपी राजकुमार को दबोच लिया गया। जिसे रिकांगपिओ लाया गया। यहां आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

ऐसे की हत्या

डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन झालटा ने कहा कि हत्या के आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि खेमराज की हत्या पांगी- कश्मीर सड़क पर की। शव सड़क से नीचे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि पत्थर से वार कर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया। डीएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा फ़िलहाल नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...