शाहपुर के पन्धु में मिली एक्सपायरी दवाइयों की खेप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर- लंज संपर्क मार्ग पर पन्धु के नजदीक दवाइयों की पड़ी हुई बोतल, ट्यूबस, टैबलेट व इंजेक्शन मिले हैं तथा यह दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी हैं। किसी मेडिकल स्टोर द्वारा ही एक्सपायरी होने के बाद इन दवाइयों को नाले में फेंका गया है।

बुद्धिजीवियों ने बताया कि इस तरह से एक्सपायरी दवाइयों को खुले में फेंक देने से बरसात में ये दवाइयां नाले के पानी मिल सकती हैं जिससे पानी दूषित होने के कारण कोई बड़ी घटना हो सकती है।

आखिरकार यह खेप किसने फेंकी है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए तथा जिस किसी के द्वारा यह दवाइयां फैंकी गई हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी के बोल

इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी मीडिया से मिली है। अगर एक्सपायरी दवाइयों की खेप मिली है तो मुख्य चिकित्साधिकारी को इसकी जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे व जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...