32 मील में तीखे मोड़ पर गहरी खाई में गिरी कार, कार सवार दोनों महिलाएं घायल

--Advertisement--

32मील/कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

जिला काँगड़ा के तहत 32 मील लंज मार्ग पर सिहुनी रोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीबन 9 बजे एक कार 32 मील से लंज की तरफ जा रही थी कि सिहुनी रोड़ के समीप बने शनि मंदिर के पास मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ने से करीबन 150 फुट गहरी खाई में गिर गई।

कार में दो महिलाएं सवार थी। जिसमें एक पोस्ट ऑफिस व दूसरी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। दोनों ड्यूटी पर जा रही थी। इसी बीच तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई गम्भीर चोट किसी को नहीं आई क्योंकि इतनी गहरी खाई में गिरने से कुछ भी हो सकता था दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आई है।

स्थानीय वासी अनिल कुमार ने बताया कि सुबह वह 32 मील की ओर जा रहे थे कि एक कार उनके सामने ही गहरी खाई में गिर गई। उंन्होने तुंरन्त पहुंच कर हादसे में घायल दोनों महिलाओं को कार से बाहर निकाला व एक दूसरी कार में शाहपुर अस्पताल भेजा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...