30 मई को शिमला में होने वाली जयहिंद सभा मे बढ़चढ़ कर ले भाग – प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

शिमला 28 मई – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 30 मई को शिमला में होने वाली जयहिंद सभा मे बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर देश के वीर जवानों के सम्मान में कांग्रेस देशभर में जयहिंद सभाओं का आयोजन कर रही है।

इसी के तहत शिमला में भी जयहिंद सभा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कर रही है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने को कहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जयहिंद सभा के द्वारा अपने वीर सैनिकों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट और मजबूत है।

उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो सरकार भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पीसीसी,जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में पार्टी के उन कार्यकर्तओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी जो संगठन के कार्यो को पूरा समय दे सकें।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बोल

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से जयहिंद सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी सरकार में संगठन सर्वोपरि होता है और सभी को संगठन के दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। उन्होंने विदित चौधरी से आग्रह किया कि प्रदेश में जल्द ही पीसीसी,जिला व ब्लॉक कार्यकारणी घोषित की जाए जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जा सकें।

पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप के बोल

पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल्द से जल्द संगठन का गठन किया जाना चाहिए।
विदित चौधरी ने इसके उपरांत कुसुम्पटी ब्लॉक,  के पूर्व पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 30 मई को जयहिंद सभा में लोगों को लाने के लिये दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने इस दौरान संगठन के गठन को लेकर भी उनकी राय जानी। उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि अब जल्द ही कार्यकारणी घोषित कर दी जाएगी जिससे संगठन के सभी कार्यो में तेजी लाई जा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...