29 मार्च से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध: एसडीएम

--Advertisement--

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

श्री ज्वालाजी शक्तिपीठ में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालामुखी नगर परिषद क्षेत्र में 29 मार्च से 8 अप्रैल तक सभी प्रकार के हथियार और विस्फोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि श्री ज्वालाजी शक्तिपीठ में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं।

अतः क्षेत्र के निवासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...