26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

--Advertisement--

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित।

नूरपुर, 23 जुलाई – स्वर्ण राणा   

एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम ने बताया कि 26 तथा 27 अगस्त को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 26 अगस्त को चौगान ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार राधिका सैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है और सभी विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी माह में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रबंधों की पुनः समीक्षा करने के पश्चात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्व सहित अन्य सभी जरूरी प्रबन्धों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

बैठक में तहसीलदार राधिका सैनी, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, श्री बृजराज स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...