200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 18 साल के युवक की मौत, 2 गंभीर घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी कल्हणी सडक़ मार्ग पर मंगलवार देर रात हादसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे पेश आया। सभी लोग मंडी की तरफ से घर की तरफ आ रहे थे। सडक़ पर बर्फ जम जाने के कारण गाड़ी स्किड हो गई और दूढी नामक स्थान पर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

संदीप वृत्त के पटवारी जियालाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें खेम राज पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव पन्देहल डाकघर बागाचनोगी उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कॉल सिंह (31) पुत्र दुर्गा सिंह गांव नंदहल डाकघर बागाचनोगी व टोपेश्वर सिंह पुत्र देशावर सिंह निवासी गांव नन्दहले डाकघर बागाचनोली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल मंडी के लिए के लिए रैफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...