2 माह से बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

2 माह से बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला में लगातार बढ़ रहीं चोरी की वारदातों को देखते हुए लोगों को जागरूक व सक्रिय रहने की आवश्यकता है। चोर उन घरों निशाना बना रहे हैं, जिन घरों के लोग बाहर रह रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चौंतड़ा की टिकरी गांव में पेश आया है। यहां 2 माह से बंद पड़े रणवीर सिंह के घर में चोरों ने सेंधमारी कर सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

रणवीर सिंह ने बताया कि 2 महीने बाद जब वह बुधवार को अपने घर लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। इसके उपरांत उन्होंने चोरी की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान रविंदर कुमार को दी, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। रणवीर सिंह और उनका परिवार लंबे समय से शिमला में रहता है और घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण (एक सोने की नथ व सोने की बालियां) और कुछ नकदी पर हाथ साफ किया है।

थाना प्रभारी शकीनी कपूर के बोल

उधर, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर शकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। जल्दी ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घरों को अकेला न छोड़ें और अपने घर के आसपास या गांव में किसी भी संदिग्ध के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...