10 से कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों में भर्ती नहीं होंगे मल्टी टास्क वर्कर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में 10 से कम बच्चों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती नहीं होंगे। 8000 पदों की भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश में बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी रहेगा।

पंचायत सचिव से स्कूल से घर की दूरी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य किया गया है।एसडीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी मल्टी टास्क वर्करों का चयन करेगी। स्थानीय लोगों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।

सादे कागज पर प्रार्थना पत्र और आवश्यक प्रमाण पत्रों का आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी या जिला उपनिदेशक के पास होगा। चयनित अभ्यर्थी के अलावा हर स्कूल में मेरिट आधार पर दो अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी।

38 अंकों के आधार पर वर्करों का चयन होगा। दस माह तक प्रतिमाह 5625 रुपये का इन्हें मानदेय दिया जाएगा। एसएमसी के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी।

चयनित वर्करों को नियमित करने या नीति बनाने का दावा करने का अधिकार नहीं होगा। नियम सात के तहत उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी भर्तियां करेगी।

इस कमेटी का खंड विकास अधिकारी या संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल या हेडमास्टर को सदस्य सचिव बनाया गया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।

यह तीन सदस्यीय कमेटी चयन करेगी। जिन स्कूलों की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं, वहां बुधवार से आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न...

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...