नशे में हुड़दंग मचाने वाला एचआरटीसी का परिचालक निलंबित

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

शराब के नशे में धुत होकर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के रेस्ट रूम में हुड़दंग मचाने वाले एक परिचालक को निगम प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। यह परिचालक 11 अप्रैल की आधी रात को रेस्ट रूम में अन्य परिचालकों को तंग कर रहा था, जिस पर परिचालकों ने निगम प्रबंधन से परिचालक शिकायत की।

शिकायत के बाद डीएम हमीरपुर ने आधी रात को ही ट्रैफिक मैनेजर को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा, जिसके बाद जब ट्रैफिक मैनेजर मौके पर पहुंचे तो परिचालक को नशे में धुत पाया। इस दौरान परिचालक किसी भी सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन हमीरपुर ले जाया गया, जहां से परिचालक का मेडिकल करवाने के लिए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर उसे शराब के नशे में पाया है, जबकि उसके यूरिन और खून के सैंपल मंडी स्थित लैब के लिए भी भेजे गए हैं।

निगम प्रबंधन ने परिचालक की ड्यूटी अगले दिन सुबह 5:45 बजे हमीरपुर से अमृतसर जाने वाली बस के लिए लगाई थी। रात को शराब के नशे में पाए जाने के बाद इस परिचालक के स्थान पर निगम प्रबंधन ने इस रूट पर किसी अन्य परिचालक की ड्यूटी लगाई।

बता दें कि रेस्ट रूम में रात को लॉंग रूटों से आने वाले चालक परिचालक विश्राम करते हैं। लेकिन यह परिचालक शराब के नशे में धुत होकर इन कर्मचारियों को भी परेशान कर रहा था। एचआरटीसी हमीरपुर के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि रात को उप मंडलीय प्रबंधक के निर्देशानुसार मौके पर जाकर जांच की तो संबंधित परिचालक नशे में पाया गया।

जिस पर उसका मेडिकल करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर उसे शराब के नशे में पाया है। फिलहाल परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खून व यूरिन के सैंपल मंडी स्थित लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...