02 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144

--Advertisement--

02 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144

मंडी, 01 जुलाई – अजय सूर्या

संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) नई दिल्ली 02 जुलाई को मंडी जिला मुख्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

सदर मंडी में इस परीक्षा के लिए राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी, तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को शांतिपूर्वक व सूचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए 02 जुलाई को सदर मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। इस बारे एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि 02 जुलाई को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैलियों, नारेबाजी, धरना प्रदर्शन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन यानी 02 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित परीक्षा स्थलों के आसपास लाउड स्पीकरों के उपयोग, परीक्षा स्थलों के आसपास निर्माण, टेंट स्टेज लगाने, तोड़ने आदि के काम पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला बारूद, तलवार, घातक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...