हिमाचल में 60 साल की महिला घर से फरार, बेटे ने लगाया आरोप- प्रेमी के साथ भागी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल अंब के एक गांव की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई है। महिला के बेटे ने इस संबंध में थाना अंब में शिकायत दी है। बेटे ने आशंका जताई है कि पंजाब का एक शादीशुदा व्यक्ति उसकी मां को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है।

लापता महिला का 40 वर्षीय बेटा व एक बेटी है और दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला के बेटे ने बताया है कि पंजाब के उक्त व्यक्ति का उनके गांव में पहले से ही आना-जाना था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब में उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी। वहां पता चला कि आरोपित भी उसी रात से घर से गायब है। यही नहीं, वह घर से आभूषण भी ले गया है। बताया जा रहा है इस प्रेम प्रसंग की भनक महिला की एक सहेली को पहले से थी।

पुलिस ने बुधवार को उक्त सहेली से भी पूछताछ की है। महिला सोमवार रात को घर से गायब हुई थी। मंगलवार सुबह जब वह घर पर नहीं मिली तो उसके पति और बेटे ने उसकी हर जगह तलाश की। जब कहीं उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस की शरण ली।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल के बोल

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच संपर्क सुगम, PM मोदी ने किया अंबाला-कालाअंब NH का लोकापर्ण

हिमख़बर डेस्क  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपर्क...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : छह मेडिकल कॉलेज में 277 से बढाकर 597 होंगी PG सीटें

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा...

मंडी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप...