हिमाचल में सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका! HPPSC ने मांगे आवेदन, 28 मार्च तक करें अप्लाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कार्मिक विभाग में लॉ ऑफिसर (जॉब ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से 28 मार्च रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन लिंक आयोग की वैबसाइट से हटा दिया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन सीधे अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

  • आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्मिक विभाग में लॉ ऑफिसर (अंग्रेजी) जॉब ट्रेनी के 6 पद भरे जाएंगे।
  • इन पदों में 3 पद सामान्य वर्ग, 1 पद सामान्य वर्ग दृष्टिबाधित (हिमाचल प्रदेश), 1 पद सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक (हिमाचल प्रदेश) तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति (हिमाचल प्रदेश) के लिए आरक्षित है।
  • इसके अलावा कार्मिक विभाग में लॉ ऑफिसर (हिन्दी) जॉब ट्रेनी के 3 पद भरे जाएंगे। इनमें 1 पद सामान्य वर्ग, 1 पद सामान्य वर्ग दृष्टिबाधित (हिमाचल प्रदेश) तथा 1 पद अनुसूचित जाति (हिमाचल प्रदेश) के लिए आरक्षित है।

आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तें, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क तथा ऑनलाइन आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया का विवरण आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...