हिमाचल में मिलने लगी मछली, पौंग झील में उतरे 2300 मछुआरे

--Advertisement--

Image

ज्वाली-माध्वी पंडित

दो माह के मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के चलते बिरान पड़ी पौंग झील में अब एकदम से रौनक आ गई है। प्रतिबंध हट गया तथा रविवार चार बजे के उपरांत मछुआरों ने झील में जाल बिछा दिए। किश्तियों को लेकर मछुआरों ने पौंग झील के गहरे पानी मे मछली पकडऩे के जाल बिछा दिए तथा मछुआरों के चेहरे पर रौनक लौट आई।

रविवार को सारी रात मछुआरे पौंग झील किनारे ही किश्तियों को खड़ा करके सुबह होने का इंतजार करते रहे। सोमवार को सुबह होते ही मछुआरे किश्तियों को लेकर जालों को देखने के लिए झील में उतर गए। अधिकतर मछुआरों के हाथ पहले दिन ही खाली रहे, जबकि कइयों की दिवाली हो गई।

मछुआरे मछलियों को लेकर सोसायटीज में पहुंचने शुरू हो गए हैं तथा कई अभी भी झील में जालों को देख रहे हैं। पौंग झील में 2300 मछुआरे मछली पकडऩे का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं तथा झील खुलने के कारण उनके चेहरे काफी खिले हुए दिख रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...