तालिबान संकट: अफगानिस्तान में फंसा हिमाचल का युवक, परिजनों ने सीएम जयराम को फोन कर मांगी मदद

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश का एक युवक अफगानिस्तान में फंस गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली है। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा युवक को जल्द ही अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि देश के कुछ लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए थे जो कि सुरक्षित वापस आ गए हैं। हालांकि कुछ और लोग भी अभी वहां फंसे हुए। इन लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी सकुशल भारत लौटेंगे।

तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...