हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि व तेज आंधी की चेतावनी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी आने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

16 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होगा और कुछ स्थानों पर आंधी तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना कम रहेगी लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

17 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अप्रैल को मौसम का प्रभाव और अधिक व्यापक हो जाएगा।

इस दिन तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने विशेष तौर पर शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

ओलावृष्टि के कारण फसलों, फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है, ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।

19 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा और आंधी, बिजली गिरने व ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस दिन भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आम लोगों से सतर्क रहने को कहा है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

20 अप्रैल को मौसम में आंशिक सुधार की संभावना है, लेकिन कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर आंधी व बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। हालांकि ओलावृष्टि की संभावना इस दिन कम है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...