हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की दबंगई, बस चालक को धमकाने के बाद निकाली रिवाल्वर

--Advertisement--

हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की दबंगई, बस चालक को धमकाने बाद निकाली रिवाल्वर, वीडियो वायरल।

कुल्लू – अजय सूर्या 

सैर सपाटा करने के लिए कुल्लू आए पर्यटकों ने एक बस चालक को धमकाने के बाद रिवाल्वर निकाल दी। पहले बस चालक के साथ पर्यटक बहस करते रहे और बाद में एक पर्यटक ने तैश में आकर रिवाल्वर निकाली और बस चालक की ओर बढ़ने लगा।

उसके अन्य साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इससे पहले पुलिस कर्मी और अन्य लोग इन पर्यटकों को समझाते रहे। बाद में रिवाल्वर देखकर अन्य लोग इधर-उधर हो गए।

चर्चा है कि लोग इन पर्यटकों को भी समझा रहे थे कि यहां पर सड़क तंग है। आप गाड़ी को थोड़ा बैक करें। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ट्रैफिक जाम लग गया।

इस घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ है। यह घटना भुंतर-मणिकर्ण रोड की बताई जा रही है। रिवाल्वर निकालने वाला पर्यटक और उसके साथी पंजाब नंबर वाली गाड़ी में थे। उस गाड़ी का नंबर भी वीडियो में नजर आ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...