हिमाचल में नेपाली युवक की हत्या मामले में दो आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र और सत्य प्रकाश निवासी नेपाल को कुल्लू लाया जा रहा है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इसकी  पुष्टि करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

जानकारी के मृतक युवक के भाई निर्मल ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में अपने भाई विशाल के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आश था और वह तब से लापता चल रहा था।

इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला। इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला।

मृतक 24 वर्षीय विशाल नेपाल वर्तमान में कालगा में किराये के मकान में रहता था और वह कालगा में ही एक कैफे पर काम करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...