हिमाचल में तीसरा बस हादसा: अनियंत्रित वोल्‍वो बस गेट तोड़कर घुसी बीबीएमबी के पावर हाउस

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पर्यटकों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्‍त हो गईं। स्‍वारघाट में दो हादसों के बाद सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ में भी एक बस हादसे का शिकार हुई। हादसे में बस चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। बस चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में किया जा रहा है। हादसे में एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।

रविवार सुबह चार बजे यात्रियों से भरी एक प्राइवेट वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार वोल्वो बस बीबीएमबी डैहर पावर हाउस के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जा घुसी, जिस कारण अंदर खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है।

हादसे में बस चालक की दोनों टांगे टूट गई हैं और दो हेल्पर भी घायल हो गए हैं। बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे सुंदरनगर सिविल अस्पताल से मेडिकल कालेज नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है व दो अन्य घायल हेल्परों का सुंदरनगर अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे का पता चलते ही सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी देव राज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकालते हुए सुंदरनगर अस्‍पताल भेजा गया। पुलिस मामला दर्ज कर  जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...