घर में अकेली रह रही महिला आंगन में बेहोश मिली, सिर पर चोट के निशान, हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

पुलिस थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के तहत पड़ती ग्राम पंचायत कस्बा जागीर में रविवार सुबह चार बजे एक महिला अपने घर के आंगन में बेहोश हालत में मिली। महिला के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें हैं। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर आए और अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला को डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। अभी तक पता नहीं चला है कि महिला को किसने घायल किया है। घर में महिला अकेली थी।

पंचायत प्रधान नरेश कुमार कस्बा जागीर ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे के करीब त्रिशला कुमारी पत्नी अशोक कुमार की चीखने की आवाजें आईं। इस पर स्थानीय लोग महिला के घर पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वह घायल अवस्था में अपने घर के आंगन में बेहोश अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जिसे वहां पर प्रथम चिकित्सा उपचार दिया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर पर अकेली थी व उसके दो बच्चे हैं व दोनों नौकरी करते हैं और पति भी घर से बाहर लुधियाना में नौकरी करता है। महिला के साथ हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है और पुलिस इस पर जानकारी जुटा रही है। उधर इस संबंध में चौकी प्रभारी संसारपुर टैरेस संजीव कुमार ने बताया पुलिस मौके पर गई थी व वहीं मामले की जांच की जा रही है।

यह बोले डीएसपी

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा महिला सुबह घायल अवस्था में घर के आंगन में पड़ी थी जिसके सिर पर चोटें आई हैं व खून भी निकला है। महिला का टांडा अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। अभी महिला ने यही बताया है कि उसे कुछ भी याद नहीं है व अभी महिला के बयान के बाद ही मामले का पता चलेगा व पुलिस की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...