हिमाचल में कांग्रेस बिन दूल्हे की बारात; पार्टी के सभी नेता खुद को मान रहे CM

--Advertisement--

Image

ज्वाली – ब्यूरो 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है तथा कांग्रेस बिना दूल्हे के बारात है। यह बात मिनी सचिवालय ज्वाली के मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव व प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता अपने आपको को मुख्यमंत्री मान रहा है। हर किसी कांग्रेसी नेता में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाया है तथा चुनाव में भी भाजपा विकास को लेकर जनता के बीच जाएगी व जनता से वोटरूपी आशीर्वाद मांगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार जनता के आशीर्वाद से रिवाज बदला जाएगा। इससे पहले ज्वाली पहुंचने पर ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ढोल-बाजों व नारों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया ग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली जीप के माध्यम से मंच तक लाया गया तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद तथा जयराम ठाकुर आप आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गौ सेंक्चुरी हार, जरियाल-पनोला-चचियां मार्ग पर बनोली खड्ड पुल का उद्घाटन, हरनोटा-बनोली-चचियां मार्ग पर चचियां खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन, बनोली-चचियां सडक़ पर बनोली खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...

एन.एस.आई.सी. प्रशिक्षण संस्थान मंडी में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने यहां बताया...

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में वृक्षों की आवश्यक छंटाई एवं लकड़ी की नीलामी संपन्न

हिमखबर डेस्क राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में महाविद्यालय की संपत्ति...

रोटेरियन करनैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...