हिमाचल: पेट से निकली 32 किलो की रसौली; उत्तर भारत का पहला मामला, डाक्टर भी हो गए हैरान

--Advertisement--

Image

पावंटा साहिब – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के तहत सूरजपुर में स्थित मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जेसी जुनेजा मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां अत्याधुनिक तकनीक के सहारे एक युवा सर्जन ने 32 किलो की रसौली निकालकर महिला को नया जीवन दिया है, जिससे पावंटा क्षेत्र ही नहीं, साथ लगते राज्य में भी खासी चर्चा हो रही है।

जानकारी अनुसार जेसी जुनेजा मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल सूरजपुर के डॉक्टर नीलेश जगणे (सर्जन) ने यह कीर्तिमान स्थापित करते हुए महिला के पेट से 32 किलो रसौली निकाली है।

बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय परवीन बेगम को लंबे समय से पेट में रसौली के कारण दर्द व तकलीफ रहती थी, जिसके इलाज के लिए वह कई जगह मारी-मारी फिर रही थी, लेकिन उसे कहीं से भी आशा की किरण नजर नहीं आई। सभी जगह से उसे मात्र दवाइयां खाने को लेकर राय दी गई।

अंतिम समय में उन्होंने एक बार जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल सूरजपुर में प्रयास किया, तो वहां के डॉक्टरों ने एक टीम गठित कर पहले बीमारी को लेकर गहन मंथन किया। फिर उसके बाद अत्याधुनिक तकनीक व प्रबंधक के सहयोग से इस ऑपरेशन को करने की ठान ली। हालांकि इस ऑपरेशन को करने में मरीज की जान को भी बहुत ज्यादा खतरा बना हुआ था, फिर भी उन्होंने सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...