हिमाचल: महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा में 100 दिन का कार्य दिवस पूरे करने वाली विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सीएम सुक्खू ने बजट में इस सिलसिले में घोषणा की थी। इसके लिए बजट का भी प्रावधान कर दिया है। ऐसे में इन श्रेणियों की महिलाओं को यह बड़ी राहत होगी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-2025 तक जिन महिलाओं के मनरेगा में 100 दिन पूरे हो जाएंगे।

वह इसके लिए आवेदन करने की पात्र होंगी। आवेदनकर्ता महिला की वार्षिक आय अढ़ाई लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और न ही इससे पूर्व संबंधित महिला ने अन्य किसी दूसरी योजनाओं में घर के निर्माण के लिए सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता ली हो।

आवेदन फॉर्मेट भी विभाग देगा

बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने इसके संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्मेट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 और 2024 -2025 की पात्र महिलाएं 100 दिन के कार्य दिवस पूरे होने पर आवेदन कर सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...