हिमाचल दिवस पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी विनय कुमार ने आज यहां हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मेें दी।

उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शहीद स्मारक में माल्यापर्ण किया जाएगा इसके उपरांत 11ः02 बजे पुलिस मैदान में ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होम गार्डस, एससीसी, एनएसएस तथा स्काउट व गाइडस के दल भाग लेंगे जबकि इस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा हिमाचली संस्कृति व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

एडीसी ने कहा कि हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...