हिमाचल: दामाद से मारपीट के बाद ससुर ने गाड़ी को लगाई आग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जोगिंदर नगर के डुघ-धार में ससुर द्वारा दामाद के साथ मारपीट कर गाड़ी को जलाने के मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है और गांव त्रिंड का रहने वाला है।

सोमवार को वह अपने ससुर लाल और नीतू राम को गाड़ी में लेकर गांव डुघ आए थे तो थोड़ी देर रूकने के बाद वापस भी जाना था। काफी देर होने के बाद जब प्रताप सिंह ने उन्हें वापस चलने को कहा तो ससुर ने उस पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर चोट लगी।

प्रताप किसी तरह वहां से अपनी जान बाचकर भाग निकला। इसके बाद फोन पर उसे सूचना मिली कि उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया है।

इस पर प्रताप सिंह ने लडभड़ोल पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...

850 कला अध्यापक पद बैचवाइज भरने की मांग, सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह

हिमाचल में 850 कला अध्यापक पदों को बैचवाइज भरने...

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...