हिमाचल: कैश की गड़बड़ी व टिकट न देने पर परिचालक निलंबित

--Advertisement--

Image

पुलिस को दर्ज करवाई गई मामले की शिकायत 

नाहन, 10 मार्च – नरेश कुमार राधे

उपमंडल शिलाई में बसों के औचक निरीक्षण में कैश की गड़बड़ी व टिकट न दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालक को निलंबित किया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक व उनकी टीम ने निगम की बसों का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन की रिपोर्ट व बैग में रखे कैश में कमी पाई गई। निगम पदाधिकारियों को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि सवारियों को टिकट नहीं दिए जा रहे हैं।

इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट व यातायात प्रबंधक नवीन शर्मा ने दो टीमें गठित की। इसी दौरान निगम की पांवटा से कांडी क्याना जा रही (HP18B-9784) बस का निरीक्षण करने पर दो सवारियां बिना टिकट के पाई गई।

वहीं, पांवटा से जोंग जा रही बस (HP18B-1492) का निरीक्षण जियूनल में किया गया, जिसमें तीन यात्री बिना टिकट के पाए गए। निरीक्षण के दौरान परिचालक देवेंद्र ने सवारियों को उकसा कर कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की। कामयाब न होने पर वह टिकट मशीन और कैश बैग को छोड़कर वहां से फरार हो गया।

बैग निरीक्षण करने पर 9172 रुपए कम पाए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि परिचालक देवेंद्र को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...