हिमाचल के पदक विजेता खिलाड़ियों की ईनामी राशि में भारी वृद्धि

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ओलंपिक्स, विंटर ओलंपिक्स, पैरा ओलंपिक्स, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों, पैरा एशियाई और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की है।

इस संबंध में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ओलंपिक्स, विंटर ओलंपिक्स और पैरा ओलंपिक्स खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है।

इसी प्रकार रजत पदक विजेता की राशि 2 से बढ़ाकर 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता की पुरस्कार राशि एक करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।

एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख की जगह अब 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। रजत पदक विजेता को 30 लाख की जगह ढाई करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख की जगह अब डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

राष्ट्रमंडल और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख की जगह अब 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। रजत पदक विजेता को 30 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख की जगह एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...