हिमाचल उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हमीरपुर सदर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। गुरुवार देर रात भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी की।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीट हाल ही में 3 जून को खाली हो गई थी। यहां पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने 2022 में चुनाव जीता था। तीनों निर्दलीय विधायक थे लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद इन्होंने 23 मार्च को इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्पीकर ने 3 जून को स्वीकार किया था। ये तीनों भाजपा में शामिल हो गए थे और अब इन तीनों को ही भाजपा ने टिकट दिया है।

10 जुलाई को होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है और 13 जुलाई को नतीजें आएंगे। बता दें कि हिमाचल में इससे पहले, लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें चार सीटें कांग्रेस और दो सीटें भाजपा जीती थीं।

कांग्रेस की सीटों का इंतजार

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...