हादसा: 70 फुट गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, बाल बाल बचा चालक

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत जयदेवी के समीप भगयार के पास बुधवार को एक फॉर्च्यूनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ से करीब 60-70 फुट नीचे खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार फॉच्र्यूनर वाहन सुंदरनगर से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भगयार के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सडक़ से नीचे जा गिरा।

हादसे में चालक, जो सुंदरनगर का निवासी है, सुरक्षित बच गया। हालांकि दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता प्रदान की।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related