बद्दी – रजनीश ठाकुर
जिला सोलन के पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत बरोटीवाला थाना क्षेत्र के भटौलीकला में सुबह हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह-सुबह सामने आई इस खूनी वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मृतका और उसका पति दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के पति पर संदेह जताया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जांच के दौरान पुलिस पति के एक करीबी दोस्त से भी गहन पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के पीछे की वजह और फरार आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद कुमार धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरोटीवाला पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी

