हाईकोर्ट के रीडर को कार से रौंदने वाली महिला अधिकारी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला पुलिस ने हाईकोर्ट के कर्मचारी को कार से रौंदने के मामले में महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सीमा शर्मा के रूप में हुई है। वह ग्रामीण विकास विभाग शिमला में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है। घटना के समय महिला कार में अकेली ही थी।

बता दें कि हादसे में हाईकोर्ट के कर्मचारी की मौत हो गई थी। हरिराम को इसी साल अक्तूबर में रिटायर होना था। हालांकि हादसे में आरोपी महिला चालक भी चोटिल हुई है। आरोपी महिला अधिकारी को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब हुई, जब हाईकोर्ट में रीडर के पद पर तैनात हरी राम खांगटा (57) निवासी रोहड़ू यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही कार (HP 22डD-1010) ने मोड़ पर हरि राम को टक्कर मार दी।

इससे वह 20 फुट हवा में उछल कर सड़क पर गिरा और इलाज के दौरान आइजीएमसी में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया था। इस घटना में कार पलटने से बच गई थी। हादसे वाली कार सीमा शर्मा के नाम पर पंजीकृत है।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और नियमानुसार उन्हें जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 304ए में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...