हलाल किए 41 देवदार, देवदार के 19 स्लीपर बरामद, विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़े 3 लोग

--Advertisement--

इस मामले में जांच जारी है और अवैध कटान करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के तहत आते हूरला वन विभाग की बीट में 41 देवदार के पेड़ों का अवैध रूप से कटान होने का मामला सामने आया है। अवैध कटान की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और इस कटान में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उसका पता लगाने के लिए विभाग ने कुल्लू पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

शिकायत के आधार पर खराहल घाटी के बोड़सू के जंगलों में वन विभाग की टीम ने गश्त की। इस दौरान वन विभाग केे अधिकारियों ने जंगल में हरे-भरे देवदार के एक पेड़ को काटते हुए 3 लोगों को पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने काटे गए देवदार के पेड़ के 19 स्लीपर और 2 लॉग बरामद किए हैं।

वहीं इन पेड़ों को काटने के बाद स्लीपर और कडिय़ा भी जंगल में ही तैयार कीं और कुछ स्लीपर और कडिय़ों को झाडिय़ों और चट्टानों के नीचे छिपा कर रखा था। ऐसे में जंगल से 979 स्लीपर और कडिय़ा बरामद की हैं। वहीं बाजार में इस लकड़ी की कीमत 85 लाख रुपए से अधिक की आंकी गई है।

डीएफओ प्रवीण ठाकुर का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है और अवैध कटान करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये रहे मौजूद

वन विभाग की टीम में डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान, आरओ कुल्लू अंजलि शर्मा, बीओ कुल्लू एवं काइस देवेन्द्र भंडारी, बोड़सू बीट के प्रभारी गौरव शर्मा, गाहर बीट के प्रभारी देव कृष्ण नेगी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...