मच्छर भगाने को कमरे में जलाई थी कॉइल, आग लगने से परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 2 गंभीर

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में एक घर में परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पेश आई है। बताया जा रहा है कि परिवार ने रात को मच्छर भगाने के लिए कमरे में कॉइल जला रखी थी।

कॉइल से आग लगने के कारण परिवार के 2 सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 सदस्यों की धुएं से दम घुटने से जान चली गई, जबकि दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह एक घर में 8 लोगों के बेसुध होकर पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...