हमीरपुर में 10 मार्च को लगेगा मिनी रोजगार मेला

--Advertisement--

विभिन्न पदों के लिए पांच कंपनियां लेंगी पात्र युवाओं के साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 10 मार्च को सुबह साढे दस बजे से मिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच कंपनियां विभिन्न पदों के लिए पात्र युवाओं के साक्षात्कार लेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी सुकम पॉवर सिस्टम लिमिटेड में आईटीआई फ्रैशर्स के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी के एक पद और जूनियर फैकल्टी के 2 पदों को भरने के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी-आईटी, एमएससी-सीएस, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकॉम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। चयनित उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की ऑरो स्पिनिंग मिल्स में भी ट्रेनी के 50 पद भरे जाएंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं या 12वीं पास, आईटीआई या अन्य डिप्लोमा रखी गई है। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच हो। चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा मासिक 12,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आनंद ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड हमीरपुर में सेल्स अधिकारी के 3 पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए महिला या पुरुष आवेदक स्नातक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा भी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 16,500 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...