जमीन विवाद में पत्थर से फोड़ दिया बड़े भाई का सिर

--Advertisement--

घायल अवस्था में परिजनों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत, केस दर्ज कर शुरू की जांच

चम्बा – भूषण गुरुंग

जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के साथ गालीगलौज करते हुए उसके सिर पर पत्थर दे मारा। इससे वह घायल हो गया। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने अपने छोटे भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित देसराज ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वह अपने घर के पास लकड़ी रख रहा था। जब वह लकड़ी रखकर घर के भीतर आया तो उसके भाई रविंद्र कुमार ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया।

जब उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने उसका रास्ता रोककर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर वह वहां से भाग गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...