हटली इंडस्ट्री एरिया के पास टेंपो पलटने से 10 साल के मासूम की मौत, 6 लोग गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक बड़ा हादसा पेश आया है। जहां पर एक टेंपो पलटने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक एक टेंपो एचपी 68 ए – 3948 चंबा जिला के सिहुंता में द्रमण से हटली के बीच डडामण इंडस्ट्री एरिया के पास पलट गया। टेंपों 7 लोगों को लेकर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने इस हादसे में घायल हुए लोगों को कांगड़ा जिला के शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चा शान भी घायल हो गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चुवाड़ी के थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बच्चे शान को टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...