स्वीप कार्यक्रम के तहत अवस्थी शिक्षा महाविद्यालय में विद्यार्थियों से मतदान को लेकर किया संवाद

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम के अनुसार आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अवस्थी कॉलेज दाड़ी में आयोजित किया गया। इस में बीएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अवस्थी कॉलेज के प्रवंधक अमित भारद्वाज ने की जबकि SDM धर्मशाला संजीव कुमार भोट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षु छात्रों को वोट डालने तथा सभी को इस मुहिम मे जुड़ने की अपील की।

स्वीप टीम में नोडल अधिकारी डॉ अमित कटोच, डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉ मिथुन कुमार दत्ता, डॉ शबाब अहमद, डॉ पूजा कटोच, डॉ रेखा रावत तथा विलास हंस ने इस बार इस मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

इस दौरान सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने-अपने मत का प्रयोग करने की शपथ ली। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई एवं उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है कि नहीं। इस को ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से चैक कर के अपना मत सुनिश्चित करें। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वह बीएलओ या वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरे।

उन्हें शपथ दिलाई गई की वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित के साथ अपने घरों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बाद मे एक मतदान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अवस्थी कॉलेज के प्रधानाचार्य, निर्वाचन कानूनगो अर्पित धीमान तथा कॉलेज का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...