स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाने के दौरान युवक ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने की पिटाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हमला हुआ है। एक युवक ने माला पहनाने के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को पीछे से थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी युवकों को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह से आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

बता दें कि RSSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बुधबार को रायबरेली के गोल चौराहे पर पहुंचे थे। इस दौरान समर्थक फूल माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने माला पहनाने के दौरान मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना से मौर्य के समर्थक भड़क गए और उन्होंने आरोपी युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। समर्थकों ने लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर युवकों को घायल कर दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस वाले उन्हें बचाकर मौके से ले गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी भरा माहौल बन गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...