स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के आकस्मिक निधन से हिन्दू महासभा और हिन्दू जगत में शोक की लहर, हिमाचल के हिंदू नेताओं ने किया शोक व्यक्त 

--Advertisement--

स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के आकस्मिक निधन से हिन्दू महासभा और हिन्दू जगत में शोक की लहर हिमाचल के हिंदू नेताओं ने किया शोक व्यक्त।

शिमला – रजनीश ठाकुर 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री श्री रामानुज जीयर स्वामी त्रिदंडी जी महाराज का हैदराबाद के सीता राम बाग स्थित उनके श्री जगन्नाथ मठ में आकस्मिक निधन हो गया है।

स्वामी त्रिदंडी जी महाराज 82 वर्ष के थे। वो लंबे समय से अस्वस्थ थे और दो दिन पहले ही एक स्थानीय अस्पताल से चिकित्सा करवाने के बाद स्वस्थ होकर अपने आश्रम श्री जगन्नाथ मठ में वापस लौटे थे।

आज दोपहर बाद स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही हिन्दू महासभा और हिन्दू जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के गुरुभाई और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज ने हैदराबाद से फोन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के निधन का दुखद समाचार दिया।

बी एन तिवारी ने बताया कि गोरखपुर के गोरक्षनाथ मठ के पीठाधीश्वर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रहे महंत दिग्विजय नाथ की गोद में खेले स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने सन 2012 में इंदौर राष्ट्रीय अधिवेशन में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला और दिसंबर 2020 तक उन्होंने हिन्दू महासभा का नेतृत्व और मार्गदर्शन किया।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने शोक संदेश में स्वामी त्रिदंडी जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने हमेशा हिन्दू महासभा को गुटबाजी से मुक्त करवाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

उन्होंने हिन्दू समाज को जातियों के बंधन से मुक्त करवाने के लिए *” जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई “* का नारा दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के दोनो मिशन अधूरे हैं , जिसे हिन्दू महासभा पूरा करेगी ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि 18 जून को हिन्दू महासभा पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प लेगी । नरेश ठाकुर रजनीश ठाकुर, जितेंद्र शर्मा अभिषेक आदि हिमाचल प्रदेश की कमेटी ने दुख और शोक व्यक्त किया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...