बद्दी: किशनपुरा महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर मिली लाश, पुलिस का कहना नशे के ओवरडोज से हुई युवक की मौत 

--Advertisement--

बद्दी: किशनपुरा महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर मिली लाश, पुलिस का कहना नशे के ओवरडोज से हुई युवक की मौत।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी में देर रात किशनपुरा महालक्ष्मी पैट्रोल पंप के शौचालय में नशीले पदार्थ के ओवरडोज के कारण युवक की मौत हो गई है।

बद्दी पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। बिना पहचान के उसको पहचानना मुश्किल हो गया है, न ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र युवक के पास से मिला है।

मीडिया के माध्यम बद्दी पुलिस ने अपील की है की युवक का हुलिया इस प्रकार है – “कद 5’9”, चेहरा लम्बूतरा, काले रंग की पैंट व लाल ग्रे चैकदार शर्ट पहनी है, दाढ़ी रखी है, दाहिने बाजू पर एक बाज व सर्प का टैटू है, दाहिने हाथ के गुट पर ओम का निशान, दाहिने हाथ की कलाई पर दिल गुदवाया है जिसके बीच अंग्रेजी में V, S बना है।

लाश की पहचान नहीं हो सकी है जिस कारण लाश को नालागढ़ के शवगृह में रखवाया गया है और लोगों से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के बारे कोई भी जानकारी हो तो पुलिस थाना मानपुरा के टैलोफोन न0 01795-236101, कंट्रोल रूम बद्दी के टैलिफोन न0 01795-271350, I/O पुलिस थाना मानपुरा के मो0 न0 82198-12432 पर सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी...

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...