स्वयं सहायता समूह का प्रतिनिधि मंडल ठेके के स्थानांतरण को लेकर आवकारी एवं कराधान विभाग से मिले

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भीमा काली स्वयं सहायता समूह का प्रतिनिधि मंडल उप आयुक्त मनोज डोगरा आबकारी एवम कराधान विभाग मंडी में उनके कार्यालय में अप्पर भियूली में खुले शराब के ठेके को स्थानातरित करने की मांग को लेकर मिले ।

जिसमे उन्होंने कहा कि हम इस शराब ठेके को यहां से स्थानातरित करवा देंगे और आज ही ठेकेदार को बुलाकर नया स्थान चिन्हित करने को बोलेंगे ।

इसमे सभी महिलाओं ने एक ही मांग रखी कि आप कहीं भी इसको स्थानातरित करो परन्तु हमारे आवासीय क्षेत्र से बाहर ले जाओ क्योंकि इससे हमारे बच्चों में और सोसाइटी में बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल ने 23 मई मंगलवार तक का समय दिया है।

यदि फिर भी आबकारी एवम कराधान विभाग कुछ नही करेगा तो फिर दोबारा और अन्तिम बार उपायुक्त महोदय मंडी से मिलेंगे और यदि उनसे मिलने के उपरांत भी कुछ नही हुआ तो हर रोज शराब ठेके का घेराव किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...