स्पैशल डिटैक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ मंडी के 2 कु्ख्यात तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

स्पैशल डिटैक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ मंडी के 2 कु्ख्यात तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर थापना टनल नंबर-2 के पास लगाए गए नाके के दौरान 533.6 ग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो जाने-माने नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम ने थापना टनल के पास वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी-भराड़ी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो चालक के साथ वाली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अतुल शर्मा निवासी धर्मपुर व जिला मंडी और 35 वर्षीय प्रीति चंद निवासी भरमेड़ा, डाकघर कुरटी, तहसील जोगिंद्रनगर व जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी मंडी जिले के माने हुए नशा तस्कर हैं और उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

पुलिस प्रवक्ता और डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना स्वारघाट पुलिस द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...