स्कूल से वापस लौटने के बाद 15 वर्षीय किशोर लापता

--Advertisement--

Image

मुंगराबादशाहपुर/ उत्तर प्रदेश, सुरज विश्वकर्मा

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के हेमापुर तरहठी गांव में स्कूल से वापस लौटने के बाद 15 वर्षीय किशोर पिछले महीने 20 फरवरी को रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी किशोर का सुराग न लगने पर उसके पिता 22 फरवरी सोमवार को मुंगराबादशाहपुर थाना पहुचें और पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। किशोर के गायब होने के बाद से ही अनहोनी आशंका को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस को दी तहरीर में राजबहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार 20 फरवरी को स्कूल से दोपहर वापस आने के घर पहुँचकर बस्ता रखने के बाद से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर घर में कोहराम मच गया। रहस्यमय ढंग से कृष्ण के गायब होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारी व शुभचिंतकों के यहां भी उसकी खोजबीन की।लापता होने के 15 दिन बीत जाने के बाद किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...