सोकणी दा कोट पंचायत टीकाकरण केंद्र में उमड़ी लोगों की भीड़, शारीरिक दूरी का नियम भूले

--Advertisement--

Image

सौकनी दा कोट पंचायत में 45 साल से अधिक आयु के लोगों को आज टीकाकरण के लिए केंद्र घोषित किया गया है। जैसे ही लोगों को पता चला कि यहां पर टीकाकरण हो रहा है तो यहां पर बहुत से लोग एकत्रित हो गए।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

सौकनी दा कोट पंचायत में 45 साल से अधिक आयु के लोगों को आज टीकाकरण के लिए केंद्र घोषित किया गया है। जैसे ही लोगों को पता चला कि यहां पर टीकाकरण हो रहा है तो यहां पर बहुत से लोग टीका लगवाने के लिए आंबेडकर भवन के बाहर एकत्रित हो गए।

 

लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ-साथ सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का हुजूम बढ़ गया। यहां पर कोविड-19 अंगेस्ट खनियारा के स्वयंसेवियों ने मौके पर जाकर जनता को जागरूक किया पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व टीम समय पर न पहुंचने के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा।

 

यहां पर महज एक आशा वर्कर ही पहुंची हुई थी, जिसे लोगों ने यह कहा कि वह टोकन जारी कर दें। उससे भीड़ नियंत्रित रहेगी और सभी उसी हिसाब से टीकाकरण करवाएंगे। लेकिन आशा वर्कर ने टोकन जारी नहीं किए। आशा वर्कर किरण का तर्क है कि पता नहीं है कि यहां के लिए कितनी डोज आ रही हैं ऐसे में ज्यादा टोकन देने पर परेशानी होगी।

 

वहीं, खंड विकास अधिकारी डा. संजय भारद्वाज ने बताया कि कुछ समय वैक्सीन पहुंचाने में लगा। यहां देरी हो गई थी। लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पंचायत के प्रधान को भी कहा गया है। उन्होंने कहा जरूरत के हिसाब से पुलिस को सूचित किया जा रहा है, ताकि कोविड-19 नियम की सभी पालना करें। वहीं स्वयंसेवियों ने इस बारे में पहले कोविड-19 ग्रुप को फिर, बीएमओ को औ उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता को भी सूचित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...