मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, पर्यटन व वैट सहित इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

--Advertisement--

Image

पेट्रोल-डीजल की वैट दरों को कम करने पर आज प्रदेश सरकार फैसला ले सकती है। शिमला में आज सुबह साढ़े दस बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में बसों को शत प्रतिशत आक्युपेंसी से चलाने के अतिरिक्त स्कूलों को खोलने पर भी चर्चा होगी।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

पेट्रोल-डीजल की वैट दरों को कम करने पर आज प्रदेश सरकार फैसला ले सकती है। शिमला में आज सुबह साढ़े दस बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में बसों को शत प्रतिशत आक्युपेंसी से चलाने के अतिरिक्त स्कूलों को खोलने पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम करने के लिए मौजूदा वैट दरों को घटाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके संकेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में दिए थे। कैबिनेट में चर्चा के लिए 29 मुद्दे और तीन प्रेजेंटेशन आइटम हैं।

 

कोरोना बंदिशों के हटने के बाद पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए राज्य सरकार डीसी और एसपी को भी दिशा निर्देश जारी कर सकती है। प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों पर पर्यटकों पर बंदिशें लग सकती हैं। अधिकतर पर्यटक कोविड न‍ियमों का पालन नहीं कर रहे, इस संबंध में सरकार सख्‍ती बरत सकती है। बसों को 100 फीसद आक्‍यूपेंसी के साथ चलाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

 

विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के द्वार खोल सकती है। पीडीएस प्रणाली के तहत लोगों को दी जा रही सस्ती चीनी को एक और आधा किलो की पैकिंग में देने और पैकिंग का खर्चा किस से लिया जाएगा, इस बारे भी चर्चा की जा सकती है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...