सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सीआरपीएफ जवान, हमीरपुर में नम आँखों ने दी विदाई

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

जिला की ग्राम पंचातय मति टीहरा के गांव सियूनी के सीआरपीएफ जवान की नागालैंड में हुई मौत के बाद मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई दी गई।

परिजनों द्वारा जवान की मौत मामले में कई तरह के सवाल खड़े करने के बाद शव का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भी पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि इससे पहले असम में भी शव का पोस्टमार्टम हो चुका था।

परिजनों द्वारा मौत मामले में कई गंभीर सवाल खड़े करने के बाद एक बार फिर से पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जान की नागालैंड में मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि जवान ने वहां आत्महत्या की थी। हालांकि परिजनों ने मौत मामले की जांच की मांग की है। मृतक के भाई कुशल ने बताया था की उसकी उसके भाई से बात हुई थी।

उस दौरान सीआरपीएफ में तैनात उसके भाई ने बताया था कि उसे अनावश्यक तंग किया जा रहा है। इसके बाद सीआरपीएफ जवान का शव चेकपोस्ट के पास लटका हुआ मिला था।

ऐसे में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि मृतक का अनावश्यक तौर पर आत्महत्या के लिए विवश किया गया है।

गौर हो कि इसे लेकर बीते सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाना हमीरपुर का घेराव करने के साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

परिजनों तथा ग्रामीणों की मांग पर ही मृतक का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। मंगलवार को पैतृक गांव में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

वही इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि सीआरपीएफ जवान के शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

परिजनों की मांग के अनुरूप हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया तथा उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...