अम्बेडकर जयंती पर पूरी होगी वर्षों पुरानी मांग: विशाल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

जिला मुख्यालय धर्मशाला में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना का शिलान्यास एंव भूमि पूजन होगा।

मंगलवार को कार्यक्रम को लेकर योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

विधायक विशाल नैहरिया की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित करने के साथ चौक का नाम भी बाबा साहब के नाम रखने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि लंबे समय से धर्मशाला में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई जा रही थी। स्थानीय लोगों की मांग पर धर्मशाला में बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगा।

ये रहे मौजूद

गुरु रविदास सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द भाटिया, राज्य सचिव शरद चन्द्र, उपाध्यक्ष मेहता राम, राज्य मीडिया प्रभारी राजकुमार विद्यार्थी, धर्मशाला ब्लॉक मुख्य संयोजक तिलक राज, गुरु रविदास सभा योल प्रधान रमेश चंद, धर्मशाला समिति प्रधान मिलखी राम सहित बाल्मीकि सभा जिला अध्यक्ष राजकुमार कालरा, धर्मशाला प्रधान प्रवीण, वरिष्ठ उपप्रधान विकास लहली, सचिव श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, अनुज कुमार सहित रमेश बाली, महिंदर, विजय कुमार, पीएन चटवाल, मीनाक्षी, मोहिंदर पाल, रमेश बटवाल, विकास, साजन, संजीव कुमार, राजकुमार, राजपाल, कमला सरोच, रत्न चन्द, किशोरी लाल, सन्नी, विक्रम कागरा, मनुज, प्रकाश भाटिया और राम लाल चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...